पूरा दक्षिण हरियाणा इन दिनों पानी की कमी से जूझ रहा है. पानी के लिए हर जगह त्राहि-त्राहि मची हुई है. नहरों में पानी आने में अभी 12 दिन शेष है, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग के टैंक अभी से खाली दिखाई देने लगे हैं. ऐसे में स्थानीय लोग दूर-दूर से पीने का पानी ला रहे हैं. पानी के इस संकट को देख भिवानी प्रशासन भी हरकत में आ गया है. जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि लोगों को समझाइश दी जा रही है कि वे पानी बर्बाद न करें. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद अगर कोई भी पानी बर्बाद करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2Jlerxf
No comments:
Post a Comment