हंगामा, चीख-पुकार, हाथापाई. वीडियो में दिखाई दे रहे हालात तनावपूर्ण हैं. पुलिस और जनता आमने सामने हैं. लोगों का ये गुस्सा...लोगों की ये भीड़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है. दरअसल मामला सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का था. लोगों ने फरीदाबाद महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. जब पुलिस ने बच्ची से पूछताछ शुरू की तो लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस बच्ची को डरा रही थी. बहरहाल, पुलिस ने अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2JmI4yu
No comments:
Post a Comment