देशभर के किसान आज हड़ताल पर हैं. किसान विरोध स्वरूप दूध और सब्जियों की सप्लाई नहीं कर रहे हैं. वहीं अगर कोई दूध या सब्जी की सप्लाई करने जा रहा है तो उसे जबरन रोका भी जा रहा है. ऐसा ही एक मामला फतेहाबाद के गांव धांगड़ में सामने आया है. जहां गांव से दूध इक्ठ्ठा कर एक व्यक्ति शहरों में दूध की सप्लाई करने जा रहा था. इस व्यक्ति को गांव में किसान एकता के नाम पर धरना लगाए बैठे कुछ लोगों ने रोक लिया और उसके दूध के केन गांव में ही रखवा लिए और उसे शहर में दूध ना लेकर जाने की चेतावनी दी.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2L8zMHB
No comments:
Post a Comment