बार-बार एटीएम से लोगों के साथ हो रही धोखाधड़ी के बाद आखिरकार भिवानी पुलिस जागी है. न्यूज़ 18 ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया तो भिवानी पुलिस की नींद टूटी और पुलिस ने शहर के एटीएम में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों की तलाशी ली और कुछ को हिरासत में भी लिया है. दरअसल पिछले दिनों लोगों के साथ एटीएम के पिन का पता लगाकर उनसे धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी की भी जांच की और बैंक अधिकारियों को खराब पड़े सीसीटीवी ठीक कराने के आदेश दिए. पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि एक समय में एटीएम में एक ही शख्स मौजूद रहे. साथ ही पुलिस लोगों को इसके लिए जागरुक भी कर रही है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2zq3y9B
No comments:
Post a Comment