उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले में हुई हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है. पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोपी राहुल उर्फ मोनू को मुखबिर की सूचना पर सरैया क्रासिंग के आगे नेतुआ मोड़ से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्या में प्रयुक्त एक अदद चापड़ भी बरामद किया है. मृतक विनय ठेकेदारी का काम करता था. बीती 2 तारीख को रोज की तरह वह काम के लिए निकला था लेकिन घर से कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने एक साथ चापड़, चाकू और बम से हमला कर दिया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2JeQyDz
No comments:
Post a Comment