हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित सोहना के किरनकी गांव का यूं तो कागजों में काफी विकास हुआ है. लेकिन गांव के विकास की जमीनी हकीकत क्या है वो आपके सामने है. कागजों में गांव का कितना विकास हुआ और विकास के नाम पर कितने का गड़बड़झाला किया गया उसका खुलासा RTI में हुआ है. RTI रिपोर्ट के मुताबिक सरपंच ने पंचायत के खाते से विकास के नाम पर 50 लाख से ज्यादा के फर्जी बिल बनाकर BDPO कार्यलय से पास करवा लिए. लेकिन पंचायत विभाग ने सरपंच से सिर्फ 75 हजार रुपये की राशि जमा कराई है. BDPO ने साफ किया कि मामले में गड़बड़झाले को देखते हुए सरपंच को नोटिस जारी किया गया. जिसके बाद करीब 75 हजार की वसूली भी की गई है. लेकिन कई मामलों की जांच SDO के पास है. जांच के बाद बाकी की रिकवरी की जाएगी. ( संजय राघव की रिपोर्ट )( संजय राघव की रिपोर्ट )from Latest News हरियाणा News18 हिंदी http://bit.ly/2Tg5p6f
No comments:
Post a Comment