नए साल पर हरियाणा पशुपालन विभाग एक नई योजना शुरू करने जा रहा है. सूबे में अब गाय सिर्फ बछड़ियां ही पैदा करेगी. इसके लिए हरियाणा सरकार ने एक योजना बनाई है, जिसके लिए पशुपालन विभाग 50 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है. इस योजना के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है. योजना के तहत पशुपालन विभाग 2 लाख सेक्सड सीमन खरीदेगा और 2 लाख सेक्सड सीमन खुद तैयार करेगा. विभाग का मानना है कि इस योजना से दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने और लावारिस पशुओं से छुटकारा मिलेगा. करीब 11 हजार रुपये की कीमत के एक सीमन पशुपालकों को कितने दाम पर मिलेगा यह अभी तय नहीं है, लेकिन इस योजना से पशुपालकों को मिलने वाली सुविधाओं का एक खाका जरूर तैयार किया गया है. सेक्सड सीमन से पैदा होनी वाली बछड़ी का प्रमाण पत्र भी तैयार किया जाएगा.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी http://bit.ly/2T9nWAV
No comments:
Post a Comment