हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मानें तो प्रदेश में कांग्रेस का संगठन ही नहीं है. लोकसभा चुनाव और प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब एक साल भी नही बचा है तो कांग्रेस की गुटबाजी भी अब पूरी तरह से खुलकर सामने आ गई है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ तौर पर कहा कि नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए वो पहले ही हाईकमान को प्रस्ताव भेज चुके हैं और फैसला हाईकमान को लेना है. हुड्डा ने ये भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठन ही नही है ऐसे में कांग्रेस को परेशानी होगी. वहीं पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने भी खुलकर अपनी बात रखी और कहा कि हाईकमान तुरंत 15 दिन के भीतर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करे जिससे की निचले स्तर तक संगठन बन सके वरना कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पडेगा.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी http://bit.ly/2TeClfs
No comments:
Post a Comment