रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में फैसले के मद्देनजर सिरसा में भी सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिरसा पुलिस ने कोर्ट के फैसले पूरे दलबल के साथ फ्लैग मार्च निकाला. बता दें कि कल रामचंद्र छत्रपति मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट राम रहीम समेत अन्य आरोपियों को सजा सुनाएगी. इसी के मद्देनजर सिरसा में डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय होने के चलते यहां सिक्योरिटी पूरी टाइट रखी गई. सिरसा में पहले से ही हरियाणा पुलिस की 12 कम्पनियां तैनात है लेकिन आज CRPF की 2 कम्पनियां और पहुंच गई है और शहर में धारा 144 भी लगा दी गई है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी http://bit.ly/2CuUtur
No comments:
Post a Comment