हरियाणा के झज्जर में यातायात नियमों को तोड़ने पर चालान नहीं कटता बल्कि गुलाब के साथ ही चॉकलेट भी मिलता है. जी हां ये सच है मंगलवार को यहां महिला पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लोगों को गुलाब के फूल के साथ ही चॉकलेट भी बांटे. हालांकि इस दौरान पुलिस ने लोगों को चेतावनी भी दी कि अगर फिर कभी वे यातायात नियमों का उलंघन करेंगे तो दंड भी दिया जाएगा. एसपी पंकज नैन ने लोगों के सलाह दी है कि मानव जीवन बेहद कीमती है और इसे सड़क पर न गवाएं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियम तोड़ने वाले लोगों को आज फृल व चाकलेट देकर समझाने का काम किया है मगर यह हमेशा नहीं होगा.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी http://bit.ly/2svqVbK
No comments:
Post a Comment