पंजाब में अब धार्मिक स्थलों पर चलने वाले लंगर जीएसटी से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं. करीब एक साल बाद अब केंद्र सरकार ने भी आखिरकार लंगर की रसद को जीएसटी से राहत देने का फैसला कर लिया है. इसके बाद अब लंगर के लिए खरीदी जाने वाली रसद पर सीजीएसटी नहीं लगेगा. इसके साथ ही अब तक जो सीजीएसटी वसूला गया है, उसे भी वापस किया जाएगा. यह राहत गुरुद्वारों के साथ ही मंदिर, मस्जिद और चर्च में होने वाले लंगरों पर भी लागू होगी. पंजाब सरकार अपने हिस्से का एसजीएसटी पहले ही छोड़ चुकी है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2xzShml
No comments:
Post a Comment