ये घटना हरियाणा रोडवेज की बस की है. दादरी डिपो की ये बस चंडीगढ़ से दादरी जा रही थी. रोहतक में सुखपुरा चौक के नजदीक बस परिचालक ने जब एक युवक से टिकट लेने को कहा तो उसने इनकार कर दिया. टिकट को लेकर बस परिचालक और युवक के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि नौबत हाथापाई पर पहुंच गई. बस, फिर क्या था. बस परिचालक ने ताव में आते हुए युवक की धुनाई शुरू कर दी. युवक को बस से उतार दिया गया, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. बस परिचालक के साथ बस का चालक भी मैदान में कूद पड़ा और दोनों ने युवक की मिलकर जमकर पिटाई कर डाली.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2LReJdC
No comments:
Post a Comment