प्रदेशभर में लिंगानुपात में सबसे निचले पायदान पर रहने का कलंक कुरुक्षेत्र धो चुका है. इस बार लिंगानुपात में सुधार लाकर कुरुक्षेत्र ने प्रदेशभर में पहला स्थान पाया है. आंकड़ों के मुताबिक 2018 में अप्रैल तक 942 लड़कियां जन्म ले चुकी हैं. और अगर बात करें सिर्फ अप्रैल महीने की तो सेक्स रेशो 1017 है, जिसने कुरुक्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है. जिले में लिंगानुपात सुधार को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं अब विभाग जिले में उन इलाकों पर फोकस करेगा, जहां लिंगानुपात में खाई बढ़ रही है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2J7P0Ms
No comments:
Post a Comment