हरियाणा के मेवात जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक और वीडियो सामने आया है. दिल दहला देने वाले इस वीडियो में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेहद बेरहमी से पीटा गया. यहां तक कि उसे मिट्टी खाने पर भी मजबूर कर दिया गया. दरिंदगी का ये वीडियो नूंह (मेवात) जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल का है. वारदात 26 मई की है. युवक को पीटने वालों ने ही ये वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के पास भी पहुंच गया. तफ्तीश में युवक का पता चला और उससे मामले की शिकायत ली गई. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2sr6tsO
No comments:
Post a Comment